Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कटहल खाने पहुंचा भालू 20 फीट गहरे खुले कुएं में गिरा, 15 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला गया

कटहल खाने पहुंचा भालू 20 फीट गहरे खुले कुएं में गिरा, 15 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला गया

कटहल खाने पहुंचा भालू 20 फीट गहरे खुले कुएं में गिरा, 15 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाला गया

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के केंदई वन परिक्षेत्र के ग्राम छिंदिया में कटहल खाने पेड़ पर चढ़ा एक भालू ग्रामीणों के शोर से घबराकर करीब 20 फीट गहरे खुले कुएं में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद भालू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

 

रेस्क्यू अभियान के दौरान वन विभाग ने पहले आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया, ताकि भालू तनाव में न आए। इसके बाद जेसीबी की मदद से कुएं के किनारे ढलान बनाई गई और बांस की सीढ़ी लगाई गई। देर रात भालू सीढ़ी और ढलान के सहारे कुएं से बाहर निकला और सीधे जंगल की ओर चला गया। अभियान के दौरान भालू को किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

 

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई वन्यजीव कुएं या अन्य स्थान पर फंसा दिखाई दे तो उसे स्वयं निकालने का प्रयास न करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें और भीड़ एकत्र न होने दें, ताकि रेस्क्यू अभियान सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल