Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / शिक्षक भर्ती में व्यायाम शिक्षकों के पद नहीं होने पर बवाल, अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव

शिक्षक भर्ती में व्यायाम शिक्षकों के पद नहीं होने पर बवाल, अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव

शिक्षक भर्ती में व्यायाम शिक्षकों के पद नहीं होने पर बवाल, अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्री के बंगले का किया घेराव

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जारी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में व्यायाम शिक्षक (पीटीआई) के पद शामिल नहीं किए जाने से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई। गुरुवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी रायपुर स्थित शिक्षा मंत्री के बंगले पहुंचे और घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भर्ती में व्यायाम शिक्षकों के पद जोड़ने की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि लंबे समय से वे भर्ती का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जारी विज्ञापन में व्यायाम शिक्षकों के पद नहीं रखे गए। इससे हजारों योग्य उम्मीदवारों का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने सरकार से भर्ती प्रक्रिया में संशोधन कर व्यायाम शिक्षक के रिक्त पदों को शामिल करने की मांग की।

 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित रखा गया। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल