हसदेव बांगो बांध में युवक लापता, तीसरे दिन भी तलाश जारी; NDRF और गोताखोरों ने संभाला मोर्चा
कोरबा। हसदेव बांगो बांध में छलांग लगाने वाला 24 वर्षीय युवक रंजीत यादव तीसरे दिन भी लापता है। युवक की तलाश के लिए अब NDRF और गोताखोरों की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। लगातार रेस्क्यू अभियान चलाने के बावजूद अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
घटना के बाद से ही स्थानीय स्तर पर युवक की तलाश की जा रही थी। पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अब NDRF के प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद से जलाशय के संभावित हिस्सों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
परिजन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं और युवक के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। प्रशासन और रेस्क्यू टीम की ओर से लगातार अभियान जारी है। फिलहाल युवक के मिलने का इंतजार किया जा रहा है।










