Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / भाजपा की राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल, दीपक महस्के बने IT सेल के नए प्रमुख

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल, दीपक महस्के बने IT सेल के नए प्रमुख

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल, दीपक महस्के बने IT सेल के नए प्रमुख

 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए नई टीम की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सोमवार को नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें छत्तीसगढ़ से जुड़े दीपक महस्के को भाजपा के IT सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने लंबे समय से इस पद पर रहे अमित मालवीय की जगह ली है।

 

दीपक महस्के को संगठन और चुनावी डेटा के क्षेत्र में अनुभव रखने वाला नेता माना जाता है। उनकी नियुक्ति के साथ भाजपा ने अपनी डिजिटल और सोशल मीडिया रणनीति में बदलाव का संकेत दिया है। महस्के ने कहा है कि पार्टी की सोशल मीडिया टीम गलत सूचनाओं और भ्रम को दूर करने के लिए सक्रियता से काम करेगी।

 

नितिन नबीन की नई टीम में कई नए चेहरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव और राम माधव समेत कई नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में अनुभव और नए नेतृत्व के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है।

 

भाजपा के इस फेरबदल को संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति को धार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल