महिला से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार
जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने महिला को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करने के मामले में फरार आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला का लगातार शोषण करता रहा।
पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के आधार पर उत्तर प्रदेश में उसकी लोकेशन का पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।










