Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / कोरबा में वाहन चोरी की कोशिश नाकाम, युवक को लोगों ने पकड़कर पीटा

कोरबा में वाहन चोरी की कोशिश नाकाम, युवक को लोगों ने पकड़कर पीटा

कोरबा में वाहन चोरी की कोशिश नाकाम, युवक को लोगों ने पकड़कर पीटा

 

कोरबा। शहर में एके फिटनेस जिम के पास वाहन चोरी की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक कथित तौर पर वाहन चोरी का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान रोहन मंडल, निवासी संजय नगर, कोरबा के रूप में बताई गई है।

युवक के पकड़े जाने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए आयुष्मान अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन चोरी की कोशिश से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल