उफनती लीलागर नदी में बही महिला की 72 घंटे बाद मिली लाश, सोन गांव में पसरा मातम
बिलासपुर। पामगढ़ क्षेत्र में उफनती लीलागर नदी में बह गई महिला का शव करीब 72 घंटे बाद बरामद किया गया। महिला के लापता होने के बाद से लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार को उसका शव सोन गांव के खलखला घाट के पास नदी में तैरता मिला।
घटना के बाद से परिजन और ग्रामीण महिला की तलाश में जुटे थे। नदी में तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू टीम को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन दिन बाद शव मिलने की सूचना से परिवार में मातम पसर गया।
शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।










