सुकमा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, जंगल से माओवादी डंप बरामद
सुकमा। जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के इत्तलंका जंगल में पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने माओवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाकर रखा गया माओवादी डंप बरामद किया है, जिसमें बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान मिला है।
सुरक्षा बलों को इलाके में माओवादियों द्वारा विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान जंगल में संदिग्ध स्थान से डंप बरामद किया गया।
बरामद सामग्री को सुरक्षा मानकों के तहत सुरक्षित किया गया। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान भी जारी रखा है। अधिकारियों के अनुसार, माओवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।
इस कार्रवाई को सुरक्षा बलों की माओवादी विरोधी अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।










