Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर कवर्धा में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर कवर्धा में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर कवर्धा में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी

 

कवर्धा। छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 की दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन कवर्धा में लगातार जारी है। 1600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थी अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं।

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करते हुए दूसरी चयन सूची जारी की जाए। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर कवर्धा में डटे हुए हैं और शासन से जल्द निर्णय लेने की मांग कर रहे हैं।

 

अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के चलते भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर शासन की ओर से लिए जाने वाले अगले निर्णय पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल