Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक, दुकानदार से विवाद के बाद हमला

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक, दुकानदार से विवाद के बाद हमला

पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक, दुकानदार से विवाद के बाद हमला

 

बेमेतरा। जिले के संबलपुर में पानी का पाउच उधार नहीं देने पर एक युवक ने दुकानदार से विवाद कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने दुकान में तोड़फोड़ की और दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए गंभीर धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।

 

पुलिस के अनुसार, ग्राम संबलपुर निवासी धर्मेंद्र कुर्रे 30 अगस्त की रात करीब 9:20 बजे अपने बेटे प्रीतम के साथ दुकान पर थे। इसी दौरान गांव का हेमंत बघेल उर्फ लल्ला दुकान पहुंचा और पानी के पाउच उधार में मांगे। दुकानदार ने पहले का उधार चुकाने के बाद सामान देने की बात कही।

 

कुछ देर बाद आरोपी दोबारा दुकान पहुंचा और पानी का पाउच मांगने लगा। मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर उसने दुकान का काउंटर तोड़ दिया और सामान बिखेर दिया।

 

दुकानदार को धमकाने का आरोप

 

पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान आरोपी ने दुकान में रखी धारदार वस्तु उठाकर दुकानदार पर हमला करने का प्रयास किया। दुकानदार ने उसका हाथ पकड़ लिया, जिससे उसके हाथ की उंगलियों में चोट आई। इसके बाद दुकानदार वहां से निकलकर सड़क की ओर भागा, लेकिन आरोपी ने पीछा करते हुए उसे धमकी दी।

 

बाद में आरोपी ने दुकानदार के बेटे और एक अन्य व्यक्ति को भी शिकायत करने पर धमकी दी।

 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

दुकानदार की शिकायत पर संबलपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चौकी प्रभारी एएसआई कृष्ण कुमार क्षत्री की टीम ने आरोपी हेमंत बघेल उर्फ लल्ला को हिरासत में लिया। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य भी जब्त किए हैं। आरोपी को 3 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल