Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा में तेज रफ्तार ने ली दो नाबालिगों की जान, मोड़ पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई

कोरबा में तेज रफ्तार ने ली दो नाबालिगों की जान, मोड़ पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई

कोरबा में तेज रफ्तार ने ली दो नाबालिगों की जान, मोड़ पर अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई

 

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र के लिटियाखार गांव में शुक्रवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों हेलमेट नहीं पहने हुए थे।

 

पुलिस के अनुसार, करण चौहान (16) बाइक चला रहा था, जबकि राजा नेटी (14) पीछे बैठा था। दोनों बाइक से लिटियाखार की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां शनिवार को पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।

 

हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों को वाहन न दें और वाहन चलाते समय हेलमेट सहित यातायात नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल