Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / राजनांदगांव में अवैध खनन की कोशिश नाकाम, चैन माउंटेन और लोडर जब्त

राजनांदगांव में अवैध खनन की कोशिश नाकाम, चैन माउंटेन और लोडर जब्त

राजनांदगांव में अवैध खनन की कोशिश नाकाम, चैन माउंटेन और लोडर जब्त

 

राजनांदगांव। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मुरूम उत्खनन की कोशिश को नाकाम कर दिया। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम बीजाभांठा में तालाब की मेढ़ काटकर अवैध रूप से मुरूम निकालने की शिकायत सामने आई थी।

 

शिकायत के आधार पर संबंधित टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच के दौरान खनन कार्य में इस्तेमाल की जा रही चैन माउंटेन और लोडर मशीन को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के बाद अवैध उत्खनन करने वालों में हड़कंप मच गया।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति खनिज उत्खनन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल