Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / एनटीपीसी कोरबा में बड़ा बिजली फॉल्ट

एनटीपीसी कोरबा में बड़ा बिजली फॉल्ट

एनटीपीसी कोरबा में बड़ा बिजली फॉल्ट, सातों यूनिट हुई थीं बंद

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट में तकनीकी खराबी के कारण सभी सात बिजली उत्पादन इकाइयां अचानक ट्रिप हो गईं। इससे करीब 2600 मेगावाट बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ। घटना के बाद संयंत्र में युद्धस्तर पर सुधार कार्य शुरू किया गया।

 

जानकारी के अनुसार, बिजली संबंधी फॉल्ट के बाद प्लांट की 500 मेगावाट की चार और 200 मेगावाट की तीनों इकाइयां बंद हो गई थीं। करीब 24 घंटे बाद दो 500 मेगावाट और एक 200 मेगावाट यूनिट को सफलतापूर्वक दोबारा चालू कर दिया गया।

 

एनटीपीसी अधिकारियों के मुताबिक बाकी बंद इकाइयों को सुरक्षा और संचालन से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन करते हुए चरणबद्ध तरीके से शुरू करने का काम जारी है। वहीं, एक 500 मेगावाट यूनिट में पहले से ओवरहॉलिंग का काम चल रहा था।

 

बिजली उत्पादन प्रभावित होने के बाद तकनीकी टीम ने फॉल्ट के कारणों की जांच और आवश्यक सुधार कार्य तेज कर दिया है। एनटीपीसी कोरबा की कुल स्थापित क्षमता करीब 2600 मेगावाट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल