रायपुर डबल मर्डर केस: मेडिकल स्टोर में भी आरोपी ने मचाया था उत्पात, नया वीडियो आया सामने
रायपुर के चर्चित डबल मर्डर केस में अब एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी जितेंद्र वर्मा मेडिकल स्टोर में पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले आरोपी ने मेडिकल स्टोर संचालक को भी धमकाया और फायरिंग की कोशिश की थी।
मामला राजधानी रायपुर के मोवा इलाके का है, जहां पारिवारिक विवाद के बाद आरोपी ने अपनी दो सालियों गीतांजलि और दुर्गेश्वरी पर लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल पिस्टल जब्त कर ली है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।











