Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / आंधी-तूफान से जांजगीर में 400 केवी टावर गिरा, ग्रिड फेल होने से कई राज्यों में बिजली संकट

आंधी-तूफान से जांजगीर में 400 केवी टावर गिरा, ग्रिड फेल होने से कई राज्यों में बिजली संकट

आंधी-तूफान से जांजगीर में 400 केवी टावर गिरा, ग्रिड फेल होने से कई राज्यों में बिजली संकट

 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र में बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ग्राम नरियरा स्थित जेएसडब्ल्यू-महानदी पावर कंपनी लिमिटेड का 400 केवी ट्रांसमिशन टावर अचानक धराशायी हो गया। टावर गिरने के बाद ग्रिड फेल हो गया, जिससे पावर प्लांट की तीन यूनिट ट्रिप कर गईं।

 

घटना के बाद छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका जताई गई। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं और खराब मौसम के कारण हाई वोल्टेज लाइन को भारी नुकसान पहुंचा। तकनीकी टीमों को तत्काल मरम्मत और बिजली बहाली के लिए लगाया गया है।

 

प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य करने का प्रयास जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल