Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / कोरबा में दर्दनाक हादसा: पिकनिक से लौट रहा ऑटो खाई में गिरा, दो युवकों की मौत

कोरबा में दर्दनाक हादसा: पिकनिक से लौट रहा ऑटो खाई में गिरा, दो युवकों की मौत

कोरबा में दर्दनाक हादसा: पिकनिक से लौट रहा ऑटो खाई में गिरा, दो युवकों की मौत

 

कोरबा जिले में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों से भरा ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए।

 

घटना बालको थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सभी युवक सतरेंगा क्षेत्र से पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ऑटो चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन पुल के नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल