*कोरबा में 4 सितंबर को पुज्य सिंधी पंचायत कोरबा के द्वारा मनाया जाएगा भव्य जन्माष्टमी महोत्सव, प्रतियोगिताओं के साथ होगा धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन*
कोरबा। पुज्य सिंधी पंचायत कोरबा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर जन्माष्टमी सेलिब्रेशन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ कान्हा के नाम एक शाम सजाई जाएगी।
कार्यक्रम में शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इनमें 0 से 2 वर्ष के बच्चों के लिए यशोदा विद कान्हा/यशोदा विद राधा, 2 से 5 वर्ष के बच्चों के लिए ओपन थीम फैंसी ड्रेस तथा 6 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए भक्ति थीम डांस प्रतियोगिता रखी गई है।
इसके अलावा 10 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए मटकी फोड़ और 24 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए दही हांडी प्रतियोगिता आयोजित होगी। पोस्टर के अनुसार दही हांडी के लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं रखी गई है।
अन्य प्रतियोगिताओं के लिए पंजीयन शुल्क ₹50 से ₹100 तक निर्धारित किया गया है। आयोजन में बड़ी संख्या में बच्चों, युवाओं और परिवारों के शामिल होने की उम्मीद है।
पंजीयन के लिए संपर्क:
नीलम रमानी – 7000012161
सौम्या चंदानी – 7879787036
अन्य जानकारी के लिए:
सुमित गंगवानी – 90391-98959
कार्यक्रम का आयोजन पूज्य सिंधी पंचायत, सिंधु महिला मंडल, रामसागरपारा सेवा समिति और सिंधु युवा विंग द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी से कार्यक्रम में शामिल होकर जन्माष्टमी उत्सव को यादगार बनाने की अपील की है।










