Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / छत्तीसगढ़ में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आगामी घंटों के दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। कई जिलों में बिजली गिरने और तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

 

प्रशासन ने भी नागरिकों से सतर्क रहने और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। खराब मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित होने के साथ ही यातायात और बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल