बैकहो लोडर का टायर फटा, हेल्पर 8 फीट हवा में उछला; मौके पर दर्दनाक मौत
बिलासपुर: बिलासपुर में एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे में बैकहो लोडर का टायर फटने से हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वाहन के टायर में हवा भरी जा रही थी। अचानक तेज धमाके के साथ टायर फट गया, जिससे हेल्पर करीब 8 फीट तक हवा में उछलकर दूर जा गिरा।
धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। गंभीर चोट लगने के कारण हेल्पर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि टायर में हवा भरने के दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।










