Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बिलासपुर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, एक दिन में 100 से अधिक ऑटो चालकों पर कार्रवाई

बिलासपुर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, एक दिन में 100 से अधिक ऑटो चालकों पर कार्रवाई

बिलासपुर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, एक दिन में 100 से अधिक ऑटो चालकों पर कार्रवाई

 

बिलासपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस ने ऑटो चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक ही दिन में 100 से अधिक ऑटो चालकों पर यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में चालानी कार्रवाई की गई।

 

पुलिस ने बिना वर्दी वाहन चलाने, निर्धारित दस्तावेज साथ नहीं रखने, गलत स्थान पर सवारी बैठाने-उतारने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑटो चालकों पर कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, पिछले एक महीने में ट्रैफिक पुलिस ने 1177 ऑटो चालकों के खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑटो चालकों से नियमों का पालन करने, वर्दी पहनने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल