Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP सिद्धार्थ तिवारी ने 6 पुलिसकर्मियों के बदले कार्यक्षेत्र

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP सिद्धार्थ तिवारी ने 6 पुलिसकर्मियों के बदले कार्यक्षेत्र

कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP सिद्धार्थ तिवारी ने 6 पुलिसकर्मियों के बदले कार्यक्षेत्र

 

कोरबा। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से 6 पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।

 

जारी आदेश के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों और पुलिस शाखाओं में पदस्थ पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। नई पदस्थापना के बाद संबंधित कर्मचारियों को तत्काल अपने नए कार्यस्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं।

 

इन पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला

 

सचिन कुमार नवनीत — उरगा से लेमरू

 

दीपक कुमार कश्यप — लेमरू से उरगा

 

शंखधर जायसवाल — कोरबी से पुसके चैमा

 

संतोष तिवारी — पुसके चैमा से यातायात शाखा

 

ममता दुबे — रक्षक कोरबा से दीपका

 

अमर सिंह गोंड — दीपका से हरदीबाजार

 

 

तत्काल नई जगह संभालना होगा कार्यभार

 

पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुसार सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को अपनी नई पदस्थापना वाले स्थान पर तत्काल आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारियों के साथ कामकाज शुरू होगा।

 

इस फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक समन्वय और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। वहीं, विभाग में आने वाले दिनों में और भी प्रशासनिक बदलाव की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल