Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / 10वीं पास करने के बाद दोस्तों में खूनी संघर्ष, 16 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या

10वीं पास करने के बाद दोस्तों में खूनी संघर्ष, 16 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या

10वीं पास करने के बाद दोस्तों में खूनी संघर्ष, 16 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र के सासाहोली गांव में दो दोस्तों के बीच मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 10वीं कक्षा पास कर चुके 16 वर्षीय छात्र अमन यदु की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

 

जानकारी के अनुसार, अमन और उसका दोस्त किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद के दौरान आरोपी ने अमन के हाथ से चाकू छीन लिया और उसी से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल