Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / अंबिकापुर-गढ़वा रोड नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र की मंजूरी, गजट नोटिफिकेशन जारी

अंबिकापुर-गढ़वा रोड नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र की मंजूरी, गजट नोटिफिकेशन जारी

अंबिकापुर-गढ़वा रोड नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र की मंजूरी, गजट नोटिफिकेशन जारी

 

अंबिकापुर से झारखंड के गढ़वा रोड तक प्रस्तावित 261.838 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस संबंध में रेल मंत्रालय ने गजट नोटिफिकेशन जारी कर परियोजना को आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

 

इस रेल परियोजना के शुरू होने से छत्तीसगढ़ और झारखंड के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। साथ ही सरगुजा संभाग के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में व्यापार, उद्योग तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

लंबे समय से इस परियोजना की मांग की जा रही थी। गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब भूमि अधिग्रहण और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी आने की संभावना है। परियोजना पूरी होने पर अंबिकापुर सहित आसपास के जिलों को देश के रेल नेटवर्क से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल