CG State Butterfly 2026: छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली जनता चुनेगी, 31 अगस्त तक करें ऑनलाइन वोटिंग
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की पहली राजकीय तितली (State Butterfly) चुनने जा रही है। इसके लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने ऑनलाइन मतदान प्रक्रिया शुरू की है। प्रदेश के नागरिक 31 अगस्त 2026 तक अपनी पसंदीदा तितली के पक्ष में वोट देकर इस पहल का हिस्सा बन सकते हैं। इस अभियान का उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
विशेषज्ञ समिति ने वैज्ञानिक और पारिस्थितिक मानकों के आधार पर तीन तितली प्रजातियों का चयन किया है। इनमें कॉमन बैंडेड पीकॉक (Common Banded Peacock), ऑरेंज ओकलीफ (Orange Oakleaf) और स्पॉटेड स्वॉर्डटेल (Spotted Swordtail) शामिल हैं। अंतिम चयन विशेषज्ञों की अनुशंसा और जनता से प्राप्त वोटों के आधार पर किया जाएगा।
वन विभाग ने छात्रों, शोधकर्ताओं, प्रकृति प्रेमियों, शिक्षकों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन मतदान में भाग लेने की अपील की है। विभाग का मानना है कि इस पहल से छत्तीसगढ़ की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण को नई दिशा मिलेगी और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।CG State Butterfly 2026: छत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली जनता चुनेगी, 31 अगस्त तक करें ऑनलाइन वोटिंग
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की पहली राजकीय तितली (State Butterfly) चुनने जा रही है। इसके लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने ऑनलाइन मतदान प्रक्रिया शुरू की है। प्रदेश के नागरिक 31 अगस्त 2026 तक अपनी पसंदीदा तितली के पक्ष में वोट देकर इस पहल का हिस्सा बन सकते हैं। इस अभियान का उद्देश्य जैव विविधता संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और प्रकृति संरक्षण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।
विशेषज्ञ समिति ने वैज्ञानिक और पारिस्थितिक मानकों के आधार पर तीन तितली प्रजातियों का चयन किया है। इनमें कॉमन बैंडेड पीकॉक (Common Banded Peacock), ऑरेंज ओकलीफ (Orange Oakleaf) और स्पॉटेड स्वॉर्डटेल (Spotted Swordtail) शामिल हैं। अंतिम चयन विशेषज्ञों की अनुशंसा और जनता से प्राप्त वोटों के आधार पर किया जाएगा।
वन विभाग ने छात्रों, शोधकर्ताओं, प्रकृति प्रेमियों, शिक्षकों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन मतदान में भाग लेने की अपील की है। विभाग का मानना है कि इस पहल से छत्तीसगढ़ की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण को नई दिशा मिलेगी और लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।