Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / छत्तीसगढ़ बनेगा नया औद्योगिक हब, 8.22 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव; 1.72 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ बनेगा नया औद्योगिक हब, 8.22 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव; 1.72 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

छत्तीसगढ़ बनेगा नया औद्योगिक हब, 8.22 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव; 1.72 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 के तहत प्रदेश तेजी से नए औद्योगिक हब के रूप में उभर रहा है। राज्य को अब तक करीब 8.22 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनके माध्यम से 264 नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का मार्ग प्रशस्त होगा। इन परियोजनाओं से प्रदेश के लगभग 1.72 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

 

सरकार का कहना है कि नई औद्योगिक नीति का उद्देश्य निवेश को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। नीति के तहत उद्योगों को विभिन्न प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं, जिससे विनिर्माण, आईटी, ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में निवेश आकर्षित हो रहा है।

 

राज्य सरकार को उम्मीद है कि इन निवेश परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी, औद्योगिक विकास तेज होगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल