Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / रायपुर / टाटीबंध के गोदाम में किसानों की फसल बर्बाद करने की साजिश नाकाम, 900 क्विंटल कीटनाशक और अवैध उर्वरक जब्त

टाटीबंध के गोदाम में किसानों की फसल बर्बाद करने की साजिश नाकाम, 900 क्विंटल कीटनाशक और अवैध उर्वरक जब्त

टाटीबंध के गोदाम में किसानों की फसल बर्बाद करने की साजिश नाकाम, 900 क्विंटल कीटनाशक और अवैध उर्वरक जब्त

 

रायपुर। टाटीबंध स्थित एक गोदाम में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 900 क्विंटल कीटनाशक और अवैध उर्वरक जब्त किए हैं। विभागीय टीम ने जांच के दौरान बड़ी मात्रा में कृषि सामग्री का अवैध भंडारण पाए जाने पर यह कार्रवाई की।

 

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गोदाम में नियमों के विपरीत कृषि उपयोग की सामग्री रखी गई थी। कार्रवाई के दौरान बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है। मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

विभाग का कहना है कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण और मानक अनुरूप कृषि सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। अवैध रूप से उर्वरक व कीटनाशक का भंडारण या बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल