Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / लोकार्पण से पहले रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

लोकार्पण से पहले रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

लोकार्पण से पहले रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

 

कांकेर/कोंडागांव। रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के कांकेर और कोंडागांव जिले से गुजरने वाले हिस्से में लोकार्पण से पहले ही सड़क पर कई स्थानों पर दरारें दिखाई देने का मामला सामने आया है। सड़क की सतह पर आई इन दरारों के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस महत्वपूर्ण कॉरिडोर में शुरुआती स्तर पर ही दरारें पड़ना गंभीर चिंता का विषय है। लोगों ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी एजेंसी पर कार्रवाई की मांग की है।

 

वहीं संबंधित अधिकारियों का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद तकनीकी टीम से निरीक्षण कराया जाएगा। यदि निर्माण में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी से आवश्यक सुधार कार्य कराया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल