Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / चेकिंग के दौरान आरक्षक को वाहन से कुचलने की कोशिश, आरोपी चालक फरार

चेकिंग के दौरान आरक्षक को वाहन से कुचलने की कोशिश, आरोपी चालक फरार

चेकिंग के दौरान आरक्षक को वाहन से कुचलने की कोशिश, आरोपी चालक फरार

 

भिलाई के कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक आरक्षक को कार से कुचलने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है, जब पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी।

 

जानकारी के मुताबिक, रात करीब 12:40 बजे रायपुर से दुर्ग की ओर तेज रफ्तार में आ रही एक कार को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। वाहन में ब्लैक फिल्म लगी हुई थी, जिस पर ड्यूटी में तैनात आरक्षक रमेश चंद्राकर ने चालक को रुकने का इशारा किया। आरोप है कि चालक ने वाहन नहीं रोका और आरक्षक को कुचलने की कोशिश करते हुए मौके से फरार हो गया।

 

घटना के बाद पुलिस ने वाहन का नंबर नोट कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल