Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / बिजली कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 17 अगस्त से करेंगे काम बंद

बिजली कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 17 अगस्त से करेंगे काम बंद

बिजली कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 17 अगस्त से करेंगे काम बंद

 

कोरबा। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार और प्रबंधन को चेतावनी दी है। कोरबा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि यदि कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो 17 अगस्त से प्रदेशभर में काम बंद आंदोलन शुरू किया जाएगा।

 

सम्मेलन में कर्मचारियों ने विभिन्न लंबित मांगों, सेवा संबंधी समस्याओं और कार्य परिस्थितियों पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि कई बार मांगों को शासन और प्रबंधन के समक्ष रखा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

 

महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि निर्धारित समय तक मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 17 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रबंधन की होगी। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बिजली कर्मचारी और संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल