Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / तीन साल बाद भी अधूरा अतिरिक्त कक्ष, एक कमरे में लग रही दो कक्षाएं; ग्रामीणों में नाराजगी

तीन साल बाद भी अधूरा अतिरिक्त कक्ष, एक कमरे में लग रही दो कक्षाएं; ग्रामीणों में नाराजगी

 तीन साल बाद भी अधूरा अतिरिक्त कक्ष, एक कमरे में लग रही दो कक्षाएं; ग्रामीणों में नाराजगी

 

बलरामपुर। जिले के राजपुर विकासखंड के ग्राम बुढ़ाबगीचा स्थित बिरनीपारा शासकीय माध्यमिक शाला में स्कूल जतन योजना के तहत स्वीकृत अतिरिक्त कक्ष का निर्माण तीन वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। करीब 16.40 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन अधूरा पड़ा है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

 

विद्यालय में वर्तमान में छठवीं से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं, लेकिन केवल दो कमरे उपलब्ध होने के कारण छठवीं और सातवीं के विद्यार्थियों को एक ही कमरे में पढ़ाना पड़ रहा है। शिक्षकों का कहना है कि अतिरिक्त कक्ष बनने से पढ़ाई की व्यवस्था बेहतर हो सकती थी, लेकिन निर्माण कार्य लंबे समय से बंद होने के कारण परेशानी बनी हुई है।

 

जानकारी के अनुसार भवन की छत की ढलाई करीब दो वर्ष पहले हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य रुक गया। ग्रामीणों ने आरईएस विभाग और ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

इस मामले में जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल