Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोरबा / एनएच-30 परियोजना में वन विभाग की लापरवाही उजागर, हजारों पेड़ों की कटाई पर मचा बवाल

एनएच-30 परियोजना में वन विभाग की लापरवाही उजागर, हजारों पेड़ों की कटाई पर मचा बवाल

रायपुर। धमतरी-जगदलपुर एनएच-30 चौड़ीकरण परियोजना में वन विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। परियोजना के दौरान गलत एलाइनमेंट के कारण आठ हजार से अधिक पेड़ों की कटाई कर दी गई। मामले के सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

जानकारी के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण कार्य में तय मानकों और स्वीकृत नक्शे का पालन नहीं किया गया। इसके चलते बड़ी संख्या में पेड़ों को काटना पड़ा। मामले की जांच में यह भी सामने आया कि वन विभाग और परियोजना से जुड़े अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी रही, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान हुआ।

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं और भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए सख्त निगरानी की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल