Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / रायपुर में महिला की आत्महत्या के चार महीने बाद पति पर FIR, सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप

रायपुर में महिला की आत्महत्या के चार महीने बाद पति पर FIR, सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप

रायपुर में महिला की आत्महत्या के चार महीने बाद पति पर FIR, सुसाइड नोट में प्रताड़ना का आरोप

 

रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र के राटाकाट गांव में महिला की आत्महत्या के करीब चार महीने बाद पुलिस ने उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मृतका के परिजनों के बयान और जांच के दौरान मिले सुसाइड नोट के आधार पर की है।

 

पुलिस के अनुसार, मृतका ने सुसाइड नोट में पति देवशरण निषाद पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। महिला की मौत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सुसाइड नोट सामने आने और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद पति के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

 

अब पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। जांच के दौरान सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों और महिला को कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने से जुड़े अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल