Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / धमतरी में 2 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

धमतरी में 2 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

धमतरी में 2 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, नाबालिग समेत 7 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

 

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य का 450 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। इस मामले में एक नाबालिग सहित सात अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद अर्जुनी और मेचका थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की। इस दौरान बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी दूसरे राज्यों से गांजा लाकर इसकी तस्करी कर रहे थे।

 

गिरफ्तार आरोपियों में गुजरात सहित अन्य राज्यों के तस्कर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए गए वाहन भी जब्त किए हैं। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के दौरान तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई को जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल