NEET अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी: 20 और 21 जून को चलेंगी स्पेशल मेमू ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
बिलासपुर। NEET-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने 20 और 21 जून को विशेष मेमू (MEMU) पैसेंजर ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है। इन ट्रेनों का संचालन कोरबा–दुर्ग और छिंदवाड़ा–इतवारी रूट पर किया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, परीक्षा के दौरान यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। इससे परीक्षार्थियों के साथ उनके परिजनों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।
रेलवे ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का समय और शेड्यूल की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।










