छत्तीसगढ़ में मौसम का हाई अलर्ट: अगले 5 दिन भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना जताते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
सोमवार को दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी रहने की संभावना है।










