कोरबा। कटघोरा अंबिकापुर मार्ग (एनएच) को फोरलेन में तब्दील करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सर्वे के साथ साथ सड़क़ किनारे स्थित पेंड़ों की गणना की जा रही है। तथा यह पता लगाया जा रहा है कि मार्ग के फोरलेन बनने पर कितने पेड़ इसकी चपेट में आएगें। इस कार्य में वन विभाग के अमले को लगाया गया है, जो पेड़ो की गिनती करने में जुटे हुए है। पेंड़ों की गिनती कर विभाग अपनी रिपोर्ट सौपेगें। तत्पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- ज्ञात रहे कटघोरा अंबिकापुर मार्ग जंगल के बीचोंबीच गुजरा है। इसके दोनों ओर बड़ी संख्या में कीमती व अन्य प्रजाति के पेड़ लगे हुए है। मार्ग के फोरलेन बनने पर इन पेड़ों की कटाई होना सुनिश्चित है। वर्तमान में यह मार्ग टू-लेन है, जिसकी वजह से यातायात का दबाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए सरकार और प्रशासन द्वारा इसके चौड़ीकरण के लिए डीपीआर और भूमि अधिग्रहण की प्रकिया आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि भविष्य में सफर सुरक्षित और आसान हो सके।












