Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / कोटा के जंगली गांव औरापानी में मलेरिया का प्रकोप, एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित

कोटा के जंगली गांव औरापानी में मलेरिया का प्रकोप, एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित

कोटा के जंगली गांव औरापानी में मलेरिया का प्रकोप, एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित

 

बिलासपुर। बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड के वनांचल गांव औरापानी में मलेरिया का प्रकोप सामने आया है। गांव के एक ही परिवार के तीन सदस्य मलेरिया से संक्रमित पाए गए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और प्रभावित क्षेत्र में सर्वे शुरू कर दिया।

 

स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित मरीजों का उपचार शुरू कर दिया है। साथ ही गांव में घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। बुखार से पीड़ित लोगों के रक्त नमूने लेकर मलेरिया की जांच कराई जा रही है।

 

विभाग की ओर से मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव, फॉगिंग और साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को मच्छरदानी का उपयोग करने, आसपास पानी जमा नहीं होने देने और बुखार आने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

 

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। यदि गांव में और संदिग्ध मरीज मिलते हैं तो उनकी तत्काल जांच और उपचार किया जाएगा, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल