शीर्षक: अंतागढ़ के टेमरूपानी गांव में धार्मिक अनुष्ठान के बाद कई परिवारों ने की मूल धर्म में वापसी
कांकेर। उत्तर बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक स्थित टेमरूपानी गांव में धार्मिक अनुष्ठानों के बाद कलार समाज के कई परिवारों ने अपने मूल धर्म में वापसी की। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक विधि-विधान के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और समाज के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और मूल धार्मिक पहचान को बनाए रखने का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन समाज में समरसता और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।
धार्मिक अनुष्ठान के बाद सभी परिवारों का पारंपरिक रीति से स्वागत किया गया और समाज के वरिष्ठजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।










