Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सपरिवार किए जगन्नाथ धाम के दर्शन, कोरबा व प्रदेश की खुशहाली की कामना

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सपरिवार किए जगन्नाथ धाम के दर्शन, कोरबा व प्रदेश की खुशहाली की कामना

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सपरिवार किए जगन्नाथ धाम के दर्शन, कोरबा व प्रदेश की खुशहाली की कामना

 

कोरबा। कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने सपरिवार पवित्र धाम जगन्नाथ मंदिर पुरी पहुंचकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं कोरबा नगरवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

 

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि प्रभु जगन्नाथ की कृपा से समाज में सद्भाव, सेवा और जनकल्याण की भावना को निरंतर बल मिलता है। उन्होंने कोरबा नगर के सर्वांगीण विकास, नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष प्रार्थना की।

 

उन्होंने कहा कि जगन्नाथ धाम की आध्यात्मिक एवं दिव्य अनुभूति मन को अपार शांति प्रदान करती है। इस पावन अवसर पर पूरे परिवार ने श्रद्धा और भक्ति भाव से प्रभु के श्रीचरणों में नमन कर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

 

महापौर श्रीमती राजपूत ने विश्वास व्यक्त किया कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से प्रदेश और कोरबा जिले में विकास, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण के कार्य निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे। धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने क्षेत्र की उन्नति और नागरिकों के बेहतर भविष्य के लिए आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल