Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सात फेरे लेंगे विधायक दीपेश साहू, सादगीपूर्ण विवाह बना चर्चा का विषय

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सात फेरे लेंगे विधायक दीपेश साहू, सादगीपूर्ण विवाह बना चर्चा का विषय

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में सात फेरे लेंगे विधायक दीपेश साहू, सादगीपूर्ण विवाह बना चर्चा का विषय

 

बेमेतरा। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दीपेश साहू एक अनोखी पहल के तहत मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के सामूहिक विवाह समारोह में विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। विधायक का यह निर्णय प्रदेशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि आमतौर पर जनप्रतिनिधियों की शादियां भव्य आयोजनों में होती हैं, जबकि दीपेश साहू ने सामूहिक विवाह का रास्ता चुना है।

 

जानकारी के अनुसार, 31 मई को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में विधायक दीपेश साहू अन्य जोड़ों के साथ सात फेरे लेंगे। उन्होंने इस पहल को सादगी, सामाजिक समानता और फिजूलखर्ची के खिलाफ संदेश देने वाला कदम बताया है।

 

बताया जा रहा है कि विधायक की होने वाली पत्नी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं। इस विवाह समारोह में प्रदेश के कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के शामिल होने की संभावना है। विधायक के इस फैसले की समर्थकों द्वारा सराहना की जा रही है, वहीं इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित इस सामूहिक विवाह समारोह में कई अन्य जोड़े भी विवाह बंधन में बंधेंगे। विधायक दीपेश साहू का कहना है कि उनका उद्देश्य समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना और जरूरतमंद परिवारों को प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल