Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगान, गायत्री मंत्र और राज्यगीत अनिवार्य, 16 जून से शुरू होगा नया शिक्षा सत्र

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगान, गायत्री मंत्र और राज्यगीत अनिवार्य, 16 जून से शुरू होगा नया शिक्षा सत्र

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगान, गायत्री मंत्र और राज्यगीत अनिवार्य, 16 जून से शुरू होगा नया शिक्षा सत्र

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने नए शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए सरकारी स्कूलों में प्रार्थना व्यवस्था को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। अब सभी शासकीय स्कूलों में प्रतिदिन राष्ट्रगान, सरस्वती वंदना, गायत्री मंत्र, भोजन मंत्र और राज्यगीत का गायन अनिवार्य होगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

 

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कूलों के 1 जुलाई से खुलने की सोशल मीडिया पर चल रही खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। विभाग के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी स्कूल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जून से ही खुलेंगे और नया शैक्षणिक सत्र इसी दिन से शुरू होगा।

 

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा है, ताकि नए सत्र की शुरुआत निर्धारित प्रार्थना और अनुशासन व्यवस्था के साथ की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल