Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / जेल में बंद आरोपी पर रेप और ब्लैकमेल का नया मामला दर्ज, पीड़िता की शिकायत पर बढ़ी मुश्किलें

जेल में बंद आरोपी पर रेप और ब्लैकमेल का नया मामला दर्ज, पीड़िता की शिकायत पर बढ़ी मुश्किलें

जेल में बंद आरोपी पर रेप और ब्लैकमेल का नया मामला दर्ज, पीड़िता की शिकायत पर बढ़ी मुश्किलें

 

राजनांदगांव: पहले से जेल में बंद आरोपी अशद कुरैशी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एक युवती की शिकायत पर उसके खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और धमकी देने का नया मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए लंबे समय तक ब्लैकमेल करता रहा।

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले से एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में है। नई शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल