Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव, महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव, महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव, महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

 

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला ने अपने पति पर शादी के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराने और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि आरोपी ने खुद को तलाकशुदा बताकर उससे शादी की थी, लेकिन बाद में उस पर धर्म बदलने का दबाव बनाया जाने लगा।

 

महिला का आरोप है कि पति और उसके परिवार के लोग उसे हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करने से रोकते थे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि बच्चों से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाए गए और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट व मानसिक उत्पीड़न किया गया।

 

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल