बिलासपुर जोन में यात्रियों को दूषित पानी पिला रही रेलवे, CAG रिपोर्ट में सामने आई गंभीर लापरवाही
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन में यात्रियों को उपलब्ध कराए जा रहे पीने के पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में बिलासपुर जोन के पीने के पानी की गुणवत्ता देश में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले जोनों में सामने आई है।
रिपोर्ट के अनुसार रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों को उपलब्ध कराए जाने वाले पानी के नमूनों की जांच में कई खामियां सामने आईं। पानी की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, जिससे यात्रियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
CAG ने रेलवे में पेयजल की गुणवत्ता की जांच और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट में सामने आई स्थिति से स्पष्ट है कि यात्रियों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।
बिलासपुर जोन देश के प्रमुख रेल नेटवर्क में शामिल है और यहां से बड़ी संख्या में यात्री रोजाना सफर करते हैं। ऐसे में दूषित पानी की आपूर्ति का मामला रेलवे की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।










