Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / BRICS अंतरराष्ट्रीय मंच पर रायपुर के छात्रों ने लहराया परचम, जियोस्पेशियल प्रोजेक्ट को मिली सराहना

BRICS अंतरराष्ट्रीय मंच पर रायपुर के छात्रों ने लहराया परचम, जियोस्पेशियल प्रोजेक्ट को मिली सराहना

BRICS अंतरराष्ट्रीय मंच पर रायपुर के छात्रों ने लहराया परचम, जियोस्पेशियल प्रोजेक्ट को मिली सराहना

 

रायपुर के शांति नगर स्थित पी.जी. उमाठे उत्कृष्ट शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने BRICS 2026 स्कूल जियोस्पेशियल प्रोजेक्ट शोकेस में अपने नवाचारपूर्ण प्रोजेक्ट का सफलतापूर्वक प्रस्तुतीकरण कर छत्तीसगढ़ का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। इस उपलब्धि के लिए विद्यालय का चयन प्रदेश के एकमात्र स्कूल के रूप में हुआ था।

 

विद्यार्थियों ने शिक्षिका रीता मंडल के मार्गदर्शन में “Building Sponge City Together” विषय पर आधारित जियोस्पेशियल प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया। इस परियोजना में भौगोलिक सूचना प्रणाली (GIS), सैटेलाइट इमेजरी और मोबाइल मैपिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर सतत विकास लक्ष्य (SDG-6) “सभी के लिए स्वच्छ जल और स्वच्छता” पर अभिनव समाधान प्रस्तुत किए गए।

 

इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER), तिरुपति में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) और भारती विद्यापीठ इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरनमेंट एजुकेशन एंड रिसर्च (BVIEER), पुणे के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में BRICS देशों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के प्रोजेक्ट की सराहना की।

 

इस उपलब्धि पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छात्राओं और शिक्षिका को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता प्रदेश के अन्य विद्यार्थियों को विज्ञान, नवाचार और जियोस्पेशियल शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल