SDRF जवान जगेश्वर कुमार धीवर को राष्ट्रपति पदक, 1500 से अधिक लोगों की बचाई जान
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ के SDRF जवान जगेश्वर कुमार धीवर को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। जगेश्वर कुमार धीवर ने अपने सेवाकाल में आपदा और बचाव अभियानों के दौरान 1500 से अधिक लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जगेश्वर कुमार धीवर छत्तीसगढ़ SDRF में सैनिक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। कठिन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका और उत्कृष्ट सेवा को देखते हुए उन्हें President’s Medal for Distinguished Service (PSM) के लिए चुना गया है। गृह मंत्रालय की आधिकारिक सूची में भी उनका नाम राष्ट्रपति पदक प्राप्त करने वाले कर्मियों में शामिल है।
15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उन्हें सम्मानित करेंगे। यह सम्मान उनके साथ-साथ छत्तीसगढ़ के आपदा मोचन बल के लिए भी गौरव का विषय है।
जगेश्वर कुमार धीवर की सेवा और साहस ने आपदा के समय कई लोगों को सुरक्षित निकालने में अहम योगदान दिया है। 1500 से अधिक लोगों की जान बचाने का उनका रिकॉर्ड उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है।










