कोरबा में छठवीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन, 110 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
कोरबा। शहर के सिटी सेंटर मॉल स्थित ताइक्वांडो अकादमी में छठवीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में शानदार मुकाबले किए। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।










