Home / छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश / 32 मिनट में कोरबा प्लांट तक पहुंची स्टार्टअप बिजली, छत्तीसगढ़ पावर कंपनी ने सफलतापूर्वक किया ग्रिड ब्लैक स्टार्ट मॉक ड्रिल

32 मिनट में कोरबा प्लांट तक पहुंची स्टार्टअप बिजली, छत्तीसगढ़ पावर कंपनी ने सफलतापूर्वक किया ग्रिड ब्लैक स्टार्ट मॉक ड्रिल

32 मिनट में कोरबा प्लांट तक पहुंची स्टार्टअप बिजली, छत्तीसगढ़ पावर कंपनी ने सफलतापूर्वक किया ग्रिड ब्लैक स्टार्ट मॉक ड्रिल

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को आपातकालीन परिस्थितियों में बहाल करने की क्षमता परखने के लिए ग्रिड ब्लैक स्टार्ट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया। इस अभ्यास के दौरान महज 32 मिनट में कोरबा स्थित विद्युत संयंत्र तक स्टार्टअप बिजली पहुंचा दी गई, जिसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

 

ब्लैक स्टार्ट मॉक ड्रिल का उद्देश्य ऐसी स्थिति में बिजली व्यवस्था को दोबारा शुरू करने की तैयारियों का परीक्षण करना था, जब पूरा ग्रिड बंद हो जाए। इस दौरान विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया और तय समय के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल करने की क्षमता का प्रदर्शन किया गया।

 

पावर कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इस सफल अभ्यास से आपातकालीन परिस्थितियों में बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल करने की तैयारी और तकनीकी दक्षता की पुष्टि हुई है। इससे भविष्य में किसी बड़े ग्रिड फेल होने की स्थिति में विद्युत व्यवस्था को तेजी से सामान्य करने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल