शीर्षक: झलप स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नदारद, फोन पर दवा लिख रही नर्स; मरीजों की जान से हो रहा खिलवाड़
महासमुंद। जिले के झलप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति सामने आई है। यहां लंबे समय से डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद नर्स मोबाइल फोन पर डॉक्टर से सलाह लेकर मरीजों को दवाइयां लिख रही हैं।










