Title: 60 की उम्र के बाद भी फिट हैं शिव कुमारी, पति के साथ योग से दे रहीं स्वस्थ जीवन का संदेश
बिलासपुर: उम्र सिर्फ एक संख्या है, इसे बिलासपुर की 60 वर्षीय शिव कुमारी धीवर ने सच साबित कर दिखाया है। सरकंडा (सिपत रोड) निवासी शिव कुमारी अपने पति के साथ नियमित योग और अनुशासित दिनचर्या अपनाकर न केवल खुद स्वस्थ जीवन जी रही हैं, बल्कि समाज को भी फिट रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
दोनों सोमवार से शनिवार तक सुबह लोगों को योग का प्रशिक्षण देते हैं। उनका मानना है कि नियमित योग, संतुलित आहार और सकारात्मक सोच ही निरोगी जीवन का सबसे बड़ा मंत्र है। इसी उद्देश्य से वे वर्षों से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में जुटे हैं।
शिव कुमारी का कहना है कि बढ़ती उम्र में भी यदि व्यक्ति नियमित व्यायाम, योग और संतुलित खानपान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना ले, तो लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय जीवन जिया जा सकता है।










